फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teens couple stayed in oyo rooms for commits suicide

प्रेमी युगल ने खुदकुशी करने के लिए ही लिया था oyo रूम, फांसी लगाने से पहले काटी थी नस

Sun, 16 Jul 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
 teens couple stayed in oyo rooms for commits suicide
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

खुदकुशी करने की योजना बनाकर ही प्रेमी युगल द्वारका सेक्टर 17 स्थित ओयो होटल में ठहरे थे। जांच के दौरान पुलिस को मिले कुछ साक्ष्य इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। युगल ने फांसी पर लटकने से पूर्व अपने हाथ की कलाई को भी काट लिया था। उनके पास से एक चाकू मिला है, जिसे वह अपने साथ ही लाए थे। 

विज्ञापन


दोनों के परिवार वाले उनके बीच दोस्ती होने की बात की भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस युवक-युवती के मोबाइल फोन का सीडीआर की जांच में जुट गयी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि दोनों प्रेमी युगल स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। युवती युवक से एक साल सीनियर थी। आशंका है कि स्कूल में पढने के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। परिवार वालों को उनकी दोस्ती मंजूर नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को दिए बयान में दोनों के परिवार वालों ने उनके बीच दोस्ती होने की जानकारी से भी इंकार कर रही है। ऐसे में पुलिस को खुदकुशी के तह तक पहुंचना एक टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

युवक-युवती के कॉल डिटेल की जांच में जुटी है

 teens couple stayed in oyo rooms for commits suicide
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने युवक-युवती के कॉल डिटेल की जांच में जुटी है। साथ ही इनके दोस्तों से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं। जिससे इनके बारे में जानकारी हासिल हो सके। अभी तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि दोनों खुदकुशी करने की योजना बना कर ही होटल पहुंचे थे। 

उनके पास से एक चाकू मिला है। यह चाकू होटल का नहीं है। होटल के कमरे में बर्थडे का बैलून भी मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि मरने से पूर्व उनलोगों ने अपना जन्मदिन मनाया और उसके बाद दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम 18 और 21 साल की युवक युवती ने द्वारका सेक्टर 17 स्थित ओयो होटल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी थी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed