{"_id":"6985f77c63b23de5610ae9f0","slug":"teenager-who-stole-jewellery-worth-lakhs-from-home-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123095-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर से लाखों के गहने गायब करने वाली किशोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर से लाखों के गहने गायब करने वाली किशोरी पकड़ी
विज्ञापन
- आदर्श नगर इलाके की घटना, लाखों के गहने बरामद, पुलिस मामले की कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर थाना पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक किशोरी को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नकदी सहित सोने, हीरे और चांदी के कई कीमती गहने बरामद किए हैं।
उत्तरी पश्चिमी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को आदर्श नगर थाना पुलिस को घर में चोरी होने की शिकायत मिली। केवल पार्क एक्सटेंशन निवासी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके मकान की पहली मंजिल पर स्थित बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की है। पत्नी के अलमारी की जांच करने के दौरान चोरी का पता चला। शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक किशोरी दिखी जिसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। किशोरी ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके निशानदेही पर 20 हजार रुपये और लाखों के गहने बरामद कर लिए।