{"_id":"5f5010fe8ebc3e5438060056","slug":"teenager-returning-after-buying-chocolate-raped-in-greater-noida-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः चॉकलेट खरीदकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः चॉकलेट खरीदकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2020 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
डीसीपी महिला सुरक्षा, वृंदा शुक्ला
एच्छर मार्केट में बुधवार को दुकान से चॉकलेट खरीद कर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीटा-2 थाना पुलिस ने बताया कि एच्छर गांव में किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती है। बुधवार को दोनों काम पर गए थे।
विज्ञापन
किशोरी दुकान से चॉकलेट खरीदने गई थी। लौटते समय मार्केट में ही सुनसान स्थान पर आरोपी राकेश ने उसे बंधक बना लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बीटा-2 पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात की। वह कई दिनों से किशोरी पर नजर रख रहा था। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के 3 बदमाश धरे, चोरी की बाइक बरामद
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़ ली। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक के कागज नहीं दिखा सके। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की वारदात कबूल ली।
इनकी पहचान मुकेश कुमार निवासी खजूर कॉलोनी ग्रेनो वेस्ट, सोनू कुमार निवासी सूरजपुर व अब्दुल कासिम निवासी जीएन हास्टल के पास झुग्गी झोपड़ी है। पुलिस ने इनके पास से तमंचा व चोरी के केबल भी मिले हैं।