अकेली किशोरी को जबरन अपने घर ले जाकर किया रेप
घर पर अकेली किशोरी को पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक उसे पकड़कर अपने घर घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार वालों ने युवक के घर में शिकायत करनी चाही तो आरोपी और उसके दोस्त ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे डाली।
महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है।
11 नवंबर को दिवाली होने की वजह से परिवार के सदस्य मिलने जुलने वालों में उपहार बांटने गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी को अकेला पाकर दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला राहुल घर में घुस आया।
रेप के बाद परिजनों से की बदसलूकी
आरोप है कि राहुल किशोरी को पकड़कर जबरन घसीटते हुए अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने वापस आने पर परिजनों को आपबीती सुनाई।
इस पर परिजनों ने राहुल के माता-पिता से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत से गुस्साया राहुल दूसरे दिन अपने दोस्त हरगोविंद के साथ आया और पीड़िता के परिवार वालों से अभद्रता करने लगा।
उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने सबको जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।