फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager killed in one-sided love

एक तरफा प्यार में किशोरी की हत्या

Tue, 18 Mar 2014 09:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 18 Mar 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed in one-sided love
शादी से इंकार करने पर एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने मंगलवार दोपहर किशोरी की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हत्यारोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी पप्पू सिंह की बेटी पिंकी (16) मंगलवार को चाची लक्ष्मी के साथ मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे खेत से घर लौट रही थी।

इसी दौरान गांव के ही शेरा पुत्र रामस्वरूप ने उसे रास्ते में रोक लिया और पिंकी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे घबराकर उसकी चाची लक्ष्मी शोर मचाती हुई भागी।
विज्ञापन


आरोपी ने चाकू से पिंकी पर कई कई वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर बुलंदशहर मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

बताया गया है कि हत्यारोपी पिंकी से एकतरफा प्यार करता था और उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन पिंकी ने इंकार कर दिया था।

आरोपी पिंकी को परेशान करता था और उसके परिवार को धमकाता था। इसके चलते परिजनों ने पिंकी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed