{"_id":"68f246c3595da4e5670a2083","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-car-in-delhis-vasant-kunj-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108946-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के वसंत कुंज में कार की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के वसंत कुंज में कार की टक्कर से किशोर की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को बुधवार को वसंत कुंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक किशोर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा है। उसके पास ही क्षतिग्रस्त साइकिल थी। पुलिस किशोर को तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान वसंत कुंज निवासी मास्टर एम. के रूप में हुई है।
अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरार चालक का पता लगाने और उसे पकडऩे के प्रयास जारी हैं।