फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl missing for 13 days found, accused arrested

Delhi NCR News: 13 दिन से लापता किशोरी बरामद, आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्राइम ब्रांच ने 13 दिन से लापता किशोरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर से सकुशल बरामद किया है। जबकि किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 साल की किशोरी 9 नवंबर को बवाना इलाके से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता के नाबालिग होने से मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपा गया था। डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि किशोरी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में है। पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को बरामद किया। साथ ही उसे भगाकर ले जाने वाले कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 9 नवंबर को दोनों घर से भागकर बस से छतरपुर पहुंचे और कपिल के मामा के गांव में रुके थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed