फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl commits suicide after fight with friend in Delhi

दोस्ती में दरार बर्दाश्त न कर सकी रेशमा: दिल्ली में किशोरी ने लगाई फांसी, बहन ने तोड़ा दरवाजा तो निकल गई चीख

Sat, 21 Feb 2026 05:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 05:10 PM IST
सार

पुलिस को 15 साल की रेशमा पुत्री एजाजुल घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली। उसकी बहन रजीना के बयान दिया कि मृतक सरस्वती अपार्टमेंट में बेबीसीटर (आया) का काम करती थी।

विज्ञापन
Teenage girl commits suicide after fight with friend in Delhi
दिल्ली में किशोरी ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (साउथ) दोस्त से झगड़ा होने पर 15 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वसंतकुंज, साउथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि किशोरी का उसके पुरुष दोस्त से झगड़ा हो गया था। इस कारण उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

विज्ञापन

बेबीसीटर का काम करती थी रेशमा
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को 20 फरवरी को एक नाबालिग लड़की के फांसी लगाने के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल मिलने पर एमरजेंसी अफसर स्टाफ के साथ जय हिंद कैंप, बंगाली बस्ती, मसूदपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस को 15 साल की रेशमा पुत्री एजाजुल घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली। उसकी बहन रजीना के बयान दिया कि मृतक सरस्वती अपार्टमेंट में बेबीसीटर (आया) का काम करती थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता काम पर चले गए थे। सुबह करीब 9.30 बजे रजीना को एक कॉल आया कि रेशमा अपने काम की जगह पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से लटकी मिली रेशमा की लाश
वह घर देखने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर, उसने दरवाजा तोड़ा। देखा तो रेशमा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। उसने उसे खोला और बिस्तर पर लिटाकर शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी जमा हो गए और पीसीआर को 112 पर कॉल किया गया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच की गई। तस्वीरें ली गईं और घटनास्थल की जांच की गई। मृतक के माता-पिता ने किसी भी तरह की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed