फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teddy Day gift by giving vent to feelings.

टैडी डे पर गिफ्ट देकर किया दिल की बात का इजहार

Wed, 10 Feb 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 10 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
Teddy Day gift by giving vent to feelings.

मोहब्बत में जब किसी को दिल की बात कहने के लिए शब्द नहीं मिलते। वह तोहफे के जरिए ही अपने दिल की बात कह देना चाहता है।

विज्ञापन


मंगलवार से टेडी बियर डे के दिन कुछ इसी तरह का नजारा साइबर सिटी के प्रेमियों के बीच दिखा। टेडी बियर डे के दिन शहर के मॉल और गिफ्ट दुकान पूरी तरह से सजे हुए दिखे। यूथ टेडी बियर खरीद कर गिफ्ट देने में मशगूल थे।

‘वेलेंटाइन वीक’ के साथ ही साइबर सिटी में दिल की बात को साथी तक पहुंचाने के लिए खूबसूरत तोहफे सज चुके हैं। साइबर सिटी की एमजी रोड की आर्चीज गैलरी से लेकर सदर बाजार की गिफ्ट दुकानें तक गिफ्ट युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


वेलेंटाइन वीक में साथी का खुश करने के लिए हर कीमत में गिफ्ट मौजूद है। टैडी डे के मौके पर हर जगह लाल रंग के टैडी खरीदते युवा दिखे। छोटे बड़े सभी आकार में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिकल हार्ट, म्यूजिकल साफ्ट ट्वायज, लव बर्ड, वेलेंटाइन स्पेशल डैटी, म्यूजिक टैडी, म्यूजिकल बॉल विद साफ्ट ट्वायज, कपल टैडी कई आइटम मौजूद हैं।

एमजी रोड स्थित गैलरी के संचालक मनीष यादव कहते हैं सबसे ज्यादा टैडी की बिक्री आज हुई है। इसमें औसतन मझोले साइज के बिके हैं। प्रेमियों के अलावा कुछ पैरेंट्स भी अपने बच्चों के लिए ले गए हैं।


गिफ्ट कॉर्नर के मालिक संजय आहूजा कहते हैं गुड़गांव में एमएनसी, बीपीओ और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवा खर्च करने से परहेज नहीं करते हैं। पांच हजार से लेकर अधिक गिफ्टों पर खर्च करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed