{"_id":"597384474f1c1b643d8b4666","slug":"technical-fault-in-plane-passengers-commotion-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में तकनीकी खराबी, उसके बाद क्या हुआ पढ़िए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान में तकनीकी खराबी, उसके बाद क्या हुआ पढ़िए यहां
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट पर श्रीनगर जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण विमान घंटों श्रीनगर के लिए उड़ान नहीं भर सका। घंटों इंतजार के बाद जब यात्रियों के सब्र के बांध टूट गए तो एयरपोर्ट ही यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में उन्हें दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
एयरपोर्ट के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया के विमान संख्या एआइ-825 को शनिवार की सुबह श्रीनगर के लिए रवाना होना था। इस विमान में करीब साढ़े तीन सौ यात्री सवार थे। शनिवार को उड़ान से पूर्व इस विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इसे रोक दिया गया।
इसके बाद विमान से सभी यात्रियों को उतार कर एयरपोर्ट पर लाया गया। घंटों इंतजार के बाद भी विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एयरलाइंस ने दो अलग-अलग छोटे विमान से यात्रियों को भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्यादातर यात्री पहले जाने वाले विमान से ही जाना चाहते थे। इसको लेकर कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद दूसरे विमान से जाने के लिए यात्री तैयार हुए और दोपहर बाद दोनों विमान कों श्री नगर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना कर दिया गया।