{"_id":"5cee6800bdec22074a6af230","slug":"technical-fault-in-delhi-red-line-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब रेड लाइन मेट्रो में आई खराबी, यात्रियों ने डीएमआरसी पर निकाला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब रेड लाइन मेट्रो में आई खराबी, यात्रियों ने डीएमआरसी पर निकाला गुस्सा
Wed, 29 May 2019 06:00 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 29 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : Social Media
मेट्रो में तकनीकी खराबी जारी है। खराबी के कारण शाहदरा और दिलशाद गार्डन के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो चलाई गई। रिठाला से शाहदरा और दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल के बीच दो लूप में चली मेट्रो। इस दौरान यात्री इतना परेशान हो गए कि डीएमआरसी पर ही गुस्सा उतारने लगे।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार दोपहर भी मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित रही जबकि अन्य लाइनों पर स्थिति सामान्य रही। ये जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से दी गई थी।
विज्ञापन
पहली बार नहीं आई मेट्रो में खराबी
ये पहली बार नहीं है जब मेट्रो में इस तरह की खामियां सामने आई हैं। 21 मई को ओवरहेड इलेक्ट्रिकल (ओएचई) वायर टूटने से दिल्ली और गुरुग्राम का संपर्क चार घंटे से ज्यादा देर तक टूटा रहा। तकनीकी खराबी के कारण कुतुबमीनार और सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशनों के बीच सुबह 9.27 बजे तक मेट्रो सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन
