{"_id":"8f17cdd880eb3d236b060a86688ebcbe","slug":"tech-fest-inovision-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक फेस्ट इनोविजन-2014 का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक फेस्ट इनोविजन-2014 का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित आईईसी संस्थान में बुधवार को चार दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक फेस्ट इनोविजन-2014 की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में संस्थान के चेयरमैन आरएल गुप्ता ने छात्रों को तकनीकी स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान के समूह निदेशक डॉ. डीबी सिंह ने बताया कि फेस्ट में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के 15 तकनीकी संस्थानों के लगभग 2500 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान 42 विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के पहले दिन सिनेमाटोग्राफी, स्नेप इट, जंकयार्ड, स्काई रश, कोडोमेनिया, किचन केमेर्स्टी, पैकेज लेबलिंग, ब्रोट बैट, बिजनेस जार, मन का रेडियो, फेस मैशअप जैसे तकनीकी एंव सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन