फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Team of Energy Corporation caught electricity theft by putting wires under ground In Loni Ghaziabad

बिजली चोरी का चौंकाने वाला मामला: जमीन के नीचे एक किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई, छह घरों को दे रखे थे कनेक्शन

Sun, 30 Jul 2023 09:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता गौरव स्वरूप ने बताया कि इस मामले में शनिवार को शौकीन, जफरुद्दीन, शहजाद, यामीन, शकील, जमील, मजीद के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये लोग 10 किलोवाट की बिजली चोरी कर रहे थे। सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Team of Energy Corporation caught electricity theft by putting wires under ground In Loni Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऊर्जा निगम के सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की मेरठ से आई टीम शनिवार को लोनी के गांव चिरोड़ी के सात घरों में बिजली कनेक्शन देखकर हैरान रह गई। हैरानी इसलिए हुई, क्योंकि इन घरों के आसपास न तो बिजली की लाइन है और न ही कोई खंभा । टीम के सदस्य काफी देर तक यही सोचते रहे कि आखिर इन घरों में बिजली आ कहां से रही है? घरों में रह रहे लोग कुछ बताने के लिए राजी नहीं थे।

विज्ञापन

इस पर एक-एक कर सभी घरों में कनेक्शन की जांच-पड़ताल कराई गई। तब जाकर राज खुला कि शौकीन नाम के शख्स ने अपने घर से एक किलोमीटर दूर रखे ट्रांसफार्मर तक भूमिगत (अंडरग्राउंड) लाइन डाल रखी है। ट्रांसफार्मर के तार से उसके घर का कटिया कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला। चोरी की इस बिजली से ही उसने बाकी छह घरों में कनेक्शन दे रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता गौरव स्वरूप ने बताया कि इस मामले में शनिवार को शौकीन, जफरुद्दीन, शहजाद, यामीन, शकील, जमील, मजीद के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये लोग 10 किलोवाट की बिजली चोरी कर रहे थे। सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

कनेक्शन कटा तो डाल ली कटिया
ऊर्जा निगम के टीम को निवाड़ी के गांव पतला में एक ही परिवार की तीन सदस्य बिजली चोरी करते मिले। तीनों ने पहले कनेक्शन ले रखा था, लेकिन बिल जमा नहीं किया। इस पर पहले अस्थायी और फिर स्थायी रूप से कनेक्शन काट दिए गए। इसके बाद तीनों ने कटिया डाल ली और बिजली चोरी करने लगे। टीम ने तीनों मोनू, कपिल और सोहनवीर के खिलाफ जुर्माना लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कनेक्शन लेकर भी कर रहे बिजली चोरी
ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान कई ऐसे मामले भी पकड़े जिनमें कनेक्शन लेकर भी लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। इन सभी ने मीटर से पहले कट लगा रखा था। ऐसे मामलों में पतला कस्बे में शिवकुमार, मकनपुर में अरविंद कुमार, परतापुर में बाबू, निगरावटी में बिरमी और दतैड़ी में राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनके अलावा मोदीनगर के ग्राम त्यौड़ी में आस मोहम्मद, औरंगजेब, जैद के कनेक्शन पर स्वीकृत भार के मुकाबले पांच किलोवाटअतिरिक्त भार मिला। इन सभी पर केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed