फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers warns for protest

परीक्षा देने से डरे गुरुजी, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 23 May 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 May 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers warns for protest

प्रदेश सरकार के खिलाफ स्कूल लेक्चरर्स ने 26 मई से प्रदेशभर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने प्रदेश सरकार पर मांगों पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आंदोलन के पहले चरण में 26 मई को सभी जिला इकाइयों की ओर से डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि 28 नवंबर, 2013 को शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन के आदेश पर विभाग के उच्चाधिकारियों की एक समिति गठित की गई थी।

इस समिति को लेक्चरर्स की मांगों पर रिपोर्ट तैयार करना था। लेकिन छह माह बीतने के बाद भी इस समिति ने आज तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं, दूसरी ओर हसला शिक्षकों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


हसला का आरोप है कि यह मूल्यांकन परीक्षा शिक्षकों को बदनाम करने का तरीका है। अध्यापकों का स्तर खराब बताकर सरकार शिक्षा के फर्ज से पिंड छुड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के जिला अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने बताया कि कई बार मिलने के बावजूद उन्हें विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।


क्या है मूल्याकंन परीक्षा
दरअसल, शिक्षा विभाग यह आकलन करना चाहता है कि शिक्षक जिस कक्षा या विषय को पढ़ा रहा है, क्या उनके पास उसकी स्किल है। जिसके लिए 26 से 30 मई के दौरान विभाग शिक्षकों की मूल्याकंन परीक्षा (टीएनए) लेगा। टीएनए प्राइमरी (पीआरटी), टेंड ग्रेजुएट (टीजीटी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजीटी) टीचर्स की होनी है।

विभागीय अफसर गुणवत्ता सुधार के लिए टीएनए को जरूरी मान रहे हैं। उनका कहना है कि टीएनए के नतीजों के बाद जरूरी सुधार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed