फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teachers contract extended till may 9

Delhi: शिक्षकों का अनुबंध नौ मई तक बढ़ा, शिक्षा निदेशालय के कदम से 2500 अध्यापकों को मिली राहत

Wed, 05 Apr 2023 09:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Apr 2023 09:30 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय के समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 274 अपर प्राइमरी, 149 दिल्ली सरकार के प्राइमरी शिक्षक, व 2099 एमसीडी स्कूलों के प्राइमरी शिक्षकों के अनुबंध को नौ मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
teachers contract extended till may 9
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अनुबंध आधार पर पढ़ाने वाले 2500 शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। इन शिक्षकों के अनुबंध को बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर दिया है। अब तक इनका अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो गया था। इस कारण से शिक्षक बेरोजगार हो गए थे। शिक्षक अपना अनुबंध बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 274 अपर प्राइमरी, 149 दिल्ली सरकार के प्राइमरी शिक्षक, व 2099 एमसीडी स्कूलों के प्राइमरी शिक्षकों के अनुबंध को नौ मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह करीब 2500 अनुबंध आधारित शिक्षकों का अनुबंध बीती 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया था। इस कारण से शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया था। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षा निदेशालय को इन अनुबंध आधारित शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने का अनुरोध किया था। महासचिव शोएब राणा ने बताया कि 31 मार्च 2023 को दिल्ली के शिक्षा विभाग तथा एमसीडी के शिक्षा विभाग के लगभग 2400 से ज्यादा अनुबंध शिक्षक अनुबंध न बढ़ने की वजह से बेरोजगार हो गए थे। अब शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के 423 तथा एमसीडी के शिक्षा विभाग के 2099 टीजीटी, पीआरटी, एनटीटी शिक्षकों का अनुबंध तीन अप्रैल 2023 से नौ मई 2023 तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed