फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers are the architects of the country's future, they deserve respect: Vijendra Gupta

शिक्षक देश के भविष्य के शिल्पी, सम्मान के हकदार : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. राधाकृष्णन और महामना मालवीय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को देश का असली शिल्पी बताया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों का चरित्र और भविष्य भी संवारते हैं।

डीडीयू मार्ग पर महामना मालवीय मिशन द्वारा आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षकों की भूमिका को देश के लिए अनमोल बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा हथियार माना। उनकी इच्छा पर ही उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


जीवित हैं महामना के विचार
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा को चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्थान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि महामना के विचार आज भी महामना मालवीय मिशन के जरिए जीवित हैं, जो शिक्षा, सेवा और संस्कार पर जोर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed