फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IHBAS starts Basic Mental Health Training Course for Medical Officers

Delhi NCR News: इहबास में मेडिकल ऑफिसर्स के लिए बेसिक मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
-कोर्स का उद्देश्य, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने वाले डॉक्टरों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं की पहचान और शुरुआती प्रबंधन की जानकारी देना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) की डिजिटल एजुकेशन एकेडमी (आइडिया) ने ईसीएचओ इंडिया के सहयोग से मेडिकल ऑफिसर्स के लिए ‘बेसिक मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग’ नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने वाले डॉक्टरों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं की पहचान और शुरुआती प्रबंधन की जानकारी देना है।
विज्ञापन

कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को सामान्य और गंभीर मानसिक बीमारियों के साथ नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी समस्याओं की स्क्रीनिंग, पहचान और शुरुआती प्रबंधन योजना तैयार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ थ्योरी के साथ व्यावहारिक जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऑनलाइन कोर्स कुल 24 घंटे का होगा और इसे छह महीने की अवधि में पूरा कराया जाएगा। प्रत्येक बैच में करीब 25 से 30 सीटें होंगी। खास बात यह है कि कोर्स के लिए प्रतिभागियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोर्स की शुरुआत संभावित रूप से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर की जाएगी।
इस कोर्स के लिए स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन से मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्रीधारी डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। कोर्स के अंत में ऑनलाइन असेसमेंट होगा। सफल प्रतिभागियों को आइडिया और ईसीएचओ इंडिया की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपना रिज्यूमे, हालिया फोटो, एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और मोटिवेशन लेटर **ideaihbas@gmail.com** पर भेजना होगा। आवेदनों की स्क्रीनिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को चयन के संबंध में सूचित किया जाएगा।

कोर्स का समन्वय डॉ. राजेश कुमार नागरकोटी, डॉ. अपर्णा गोयल और डॉ. रुद्राणी चटर्जी कर रहे हैं। कार्यक्रम में इहबास के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed