फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher made obscene video of students mother in noida

टीचर ने बनाया बच्चे की मां का अश्लील वीडियो

Wed, 20 Jan 2016 10:27 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
teacher made obscene video of students mother in noida

नोएडा में बच्चे को घर में खेल सिखाते-सिखाते टीचर ने उसकी मां का अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रुपयों की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी में एक परिवार रहता है। परिवार का बच्चा निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया निजी कंपनी में जॉब करते हैं। बच्चे को स्पोर्ट्स की कोचिंग देने के लिए सेक्टर-110 निवासी श्याम दीक्षित को लगा रखा है। वह पिछले चार सालों से बच्चे को स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखे से लिया मोबाइल नंबर

teacher made obscene video of students mother in noida

बताया जाता है कि बच्चे को स्पोर्ट्स की कोचिंग देने के दौरान ही टीचर की बुरी नजर उसकी मां पर पड़ी। बातों-बातों में ही टीचर ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया।

इसके बाद किसी न किसी बहाने से टीचर का महिला से मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर टीचर ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।

अब वह वीडियो वायरल करने के नाम पर उन्हें फोन कर धमकी दे रहा है और रुपयों की डिमांड कर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मां को पीटा

teacher made obscene video of students mother in noida

वहीं दूसरी ओर ग्रेटरन नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती की मां के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

मंगलवार को पीड़िता ने उनके खिलाफ शिकायत दी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला बेटी के साथ गांव में किराये के मकान में रहती है। सोमवार शाम दोनों घर से खेतों की ओर जा रही थीं।

उसी बीच दो युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की और जबरन उसे खेत में खींच लिया। युवती की मां ने आरोपियों का विरोध किया। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर डाली और भाग निकले।

सुबह महिला बेटी के साथ कासना कोतवाली पहुंची और शिकायत की। कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed