फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher beaten up for taking photo of the vehicle that hit him

Delhi: टक्कर मारने वाले वाहन का फोटो लेने पर शिक्षक की पिटाई, हमलावरों ने लात घूंसे मारे; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Dec 2023 06:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Dec 2023 06:57 AM IST
सार

पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार में टक्कर मारने वाले वाहन का फोटो लेने पर वाहन में सवार चालक समेत तीन युवकों ने शिक्षक की लात घूंसों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Teacher beaten up for taking photo of the vehicle that hit him
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार में टक्कर मारने वाले वाहन का फोटो लेने पर वाहन में सवार चालक समेत तीन युवकों ने शिक्षक की लात घूंसों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वहां से भागकर शिक्षक ने अपनी जान बचाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद मारपीट और जान से मारने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल शिक्षक की पहचान धीरज तिवारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह सपरिवार कुंवर सिंह नांगलोई में रहते हैं और पेशे से शिक्षक हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह सात दिसंबर को अपनी कार से पंजाबी बाग से पीरागढ़ी की ओर जा रहे थे। पश्चिम विहार लाल बत्ती पर एक टेपों ट्रैवलर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह कार से नीचे उतरकर गाड़ी में हुए नुकसान को देखने लगे। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गाड़ी का फोटो खींच लिया। यह देखकर उस वाहन का चालक सहित तीन लोग नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनसे उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास आने के लिए कहा और वहां उनकी हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी नशे में धुत थे।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह से उनके चंगुल से खुद को बचाया और वहां से भागे और इलाज कराने संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां से जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। उस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बयान नहीं दिया। 10 दिसंबर को शिक्षक की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की गाड़ी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed