{"_id":"5b6081134f1c1bf6548b5fd0","slug":"teacher-accused-man-of-making-videos-on-fellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन में रहने वाली टीचर ने शादी का बनाया दबाव, तो प्रेमी ने बना ली अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन में रहने वाली टीचर ने शादी का बनाया दबाव, तो प्रेमी ने बना ली अश्लील वीडियो
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली शिक्षिका ने प्रेमी शिक्षक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका करीब पांच महीने से आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी। शादी का झांसा देकर शिक्षक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वहीं, शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली शिक्षिका किराये के कमरे में रहती थी। वह पास के ही स्कूल में पढ़ाती है। आरोप है कि छह महीने पहले स्कूल में एक संगीत का शिक्षक आया। वह भी बंगाल का रहने वाला निकला बातचीत के बाद उससे दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
जीवन एक साथ बिताने का सपना देखकर दोनों एक साथ रहने को राजी हो गये। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव का रख शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से एक वीडियो बना ली। पिछले सप्ताह शादी करने को कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। दोनों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन
शिक्षिका के दबाव डालने पर आरोपी ने वीडियो दिखाकर कर कहा कि अगर उसने शादी की बात कही तो वह वीडियो वायरल कर देगा। परेशान होकर कोतवाली में शिकायत की।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चूंकि दोनों बालिग है और सहमति से संबंध बनाए गए थे। मगर वीडियो बनाना अपराध है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।