{"_id":"f391196076491e56bd970e80ee0da27b","slug":"tea-stall-broken-by-daroga-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा न देने पर दारोगा ने तोड़ा चाय स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा न देने पर दारोगा ने तोड़ा चाय स्टॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, मेरे परिवार का पालन पोषण हो जाने दो, मेरी दुकान मत तोड़ो...। वह गिड़गिड़ता रहा, लेकिन अवैध कमाई के नशे में चूर दारोगा ने उसकी एक न सुनी। वसूली न देने पर दारोगा ने उसकी दुकान तोड़ दी।
विज्ञापन
गांव खोदन निवासी राकेश शर्मा, पिछले 15 साल से रेलवे फाटक के पास चाय का स्टॉल लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है।
आरोप है कि एक दरोगा को हर माह दिए जाने वाले चौथ की बढ़ाई रकम नहीं देने पर उसे चौकी में बंद कर प्रताड़ना दी गई। इसके बाद उसका स्टॉल को भी तोड़ दिया गया। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी दादरी से की है।
विज्ञापन
आरोप है कि दादरी कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा द्वारा अवैध वसूली बढ़ाकर देने की मांग की गई। पीड़ित ने नेताओं का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
पीड़ित ने दरोगा के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि पीड़ित के स्टॉल को उसी जगह पर लगवाने के लिए कह दिया गया है। दरोगा पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।