{"_id":"5d516a1a8ebc3e6d227842da","slug":"tb-patient-admitted-with-children-suffering-from-diarrhea-in-bk-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः बीमारी बांट रहा बीके अस्पताल, डायरिया ग्रस्त बच्चों संग टीबी पीड़िता भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः बीमारी बांट रहा बीके अस्पताल, डायरिया ग्रस्त बच्चों संग टीबी पीड़िता भर्ती
Mon, 12 Aug 2019 07:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके सिविल अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मासूमों के वार्ड में ही 14 वर्षीय टीबी पीड़िता को भर्ती किया गया है। इससे न सिर्फ टीबी पीड़िता को परेशानी हो रही है बल्कि अन्य मरीजों में भी बीमारी फैलने का खतरा है। मामले की जानकारी जब प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. सविता को लगी तो उन्होंने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और टीबी पीड़ित किशोरी के बारे में स्टाफ से जानकारी मांगी।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी मरीज की मां ने बताया कि जनवरी से किशोरी टीबी की मरीज है। कमजोर और कुपोषित होने के कारण टीबी ने घातक रूप ले लिया। अब किशोरी को टाइफाइड की शिकायत हुई तो वह भी घातक हो गया। ऐसे में किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है इसी कारण वह किशोरी को लेकर रविवार सुबह बीके अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वार्ड में बैड नंबर 44 पर भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने बताया कि बुखार की तपिश दो दिन में कुछ कम हो गई है, लेकिन टीबी के कारण लगातार खांसी परेशान है। उधर वार्ड में भर्ती बच्चों के तीमारदारों को यही चिंता खाई जा रही है कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले उनके बच्चे कहीं टीबी ग्रस्त न हो जाए।