{"_id":"5d2c2a398ebc3e6cbe429c77","slug":"taxi-driver-snached-credit-card-and-money-from-canadian-national-at-igi-airport-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के पास विदेशी महिला से टैक्सी चालक ने छीने क्रेडिट कार्ड और पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के पास विदेशी महिला से टैक्सी चालक ने छीने क्रेडिट कार्ड और पैसे
Mon, 15 Jul 2019 12:55 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक टैक्सी चालक ने विदेशी नागरिक के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी की। टैक्सी चालक पर आरोप है कि उसने हवाई अड्डे के पास एक विदेशी नागरिक से क्रेडिट कार्ड और पैसे छीन लिए।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डीसीपी ने सोमवार को यह जानकारी दी कि 13 जुलाई को कनाडा की एक महिला नागरिक ने हवाई अड्डे के पास से टैक्सी लिया था। टैक्सी में बैठने के बाद आरोपी युवक ने महिला से उसका क्रेडिट कार्ड और सारे पैसे छीन लिए।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि मामला 13 जुलाई को ही दर्ज कर लिया गया था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।