फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taxi collides with tempo due to sudden braking

Delhi: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई टैक्सी, चालक की मौत, दंपति घायल, तीन साल का बच्चा बाल-बाल बचा

Fri, 29 Mar 2024 11:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:43 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भूपेंद्र यादव के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Taxi collides with tempo due to sudden braking
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पांडव नगर इलाके में यमुना पुल पर एक टेंपो के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही एक टैक्सी उससे टकरा गई। हादसे में कार चालक और उसमें सवार दंपति घायल हो गए। सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कार चालक मनोज (25) को मृत घोषित कर दिया। दंपति को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुनीत कुमार सपरिवार पंचशील, नोएडा एक्सटेंशन में रहते हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह टैक्सी लेकर सराय काले खां की ओर जा रहे थे। टैक्सी में उनकी पत्नी श्रुति और तीन साल का बेटा सवार थे। टैक्सी को फिरोजाबाद यूपी निवासी मनोज चला रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे वह यमुना पुल पर पहुंचे। इसी दौरान आगे चल रहे एक टेंपो चालक ने ब्रेक लगा दिया। मनोज टैक्सी को नियंत्रित नहीं कर पाया और टैक्सी सीधी टेंपो से टकरा गई। हादसे में चालक मनोज, पुनीत और उनकी पत्नी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भूपेंद्र यादव के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने टेंपो चालक हापुड़ यूपी निवासी नीरज कुमार (38) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed