फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tax free sop machine will help cash less transaction

स्वैपिंग मशीन से शुल्क हटने से बढ़ेगा कैशलेस कारोबार

Sat, 04 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 04 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
tax free sop machine will help cash less transaction

बजट में स्वैपिंग मशीन पर रियायत ने डिजिटल भुगतान का रुख बदल दिया है। ऑनलाइन भुगतान में तेजी आने के साथ नोटबंदी के बाद स्वैपिंग मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल) के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


डिजिटल भुगतान सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों को इस बजट से टॉनिक मिला है। डिजिटल लेनदेन पर छूट की घोषणा के बाद उपकरण की मांग में तेजी आने लगी है। राष्ट्रीयकृत बैंक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सेवा देने वाली कंपनियों द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बजट में सरकार ने ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए स्वैपिंग मशीन के बीसीडी (मूल सीमा शुल्क), उत्पाद शुल्क, सीवीडी (प्रतिपूरक शुल्क), एसएडी (विशेष अतिरिक्त शुल्क) से छूट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्वैपिंग मशीन के अलावा 1.5.1 वर्जन के छोटे कार्ड रीडर, सूक्ष्म एटीएम स्टैंडर्ड, अंगुली के निशान और आंखों के आधार पर पहचान बताने वाले बायोमेट्रिक मशीन भी शामिल है। बजट में इस रियायत के बाद इसके कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। बैंकों और निजी कंपनियों के पास ऑर्डर आने भी शुरू हो गए हैं।

डिजिटल भुगतान सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मशीन पर शुल्क लागू होने से छोटे कारोबारी दूर थे। ग्राहकों से ही इसके लिए 1.6 से 2.5 फीसदी तक शुल्क लिया जाता था।

पेवल्र्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण ढबाई का कहना है कि बजट में पीओएस मशीन के शुल्क पर छूट से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने में मदद मिलेगी। अब तक छोटे व्यापारी दूर थे। गांव के लोग इसे अपनाने से हिचक रहे थे। माइक्रो एटीएम, प्वाइंट ऑफ सेल मशीन जैसे उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए टैक्स रियायतें टॉनिक का काम करेगी। 


छोटे कारोबारियों के लिए बनेगा सहारा
-नोटबंदी के दौर में स्वैपिंग मशीन एक विकल्प बनकर उभरा था, लेकिन इस पर लगने वाले शुल्क के कारण अतिरिक्त भुगतान ग्राहकों को करना पड़ता था। जिसके कारण छोटे व्यापारी और लोग इससे दूरी बनाए हुए थे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक मशीन पर लगना वाला शुल्क ही इसके कारोबार में रोड़ा था। यदि कोई व्यक्ति दो हजार रुपये स्वैपिंग मशीन से भुगतान कर रहा है तो उसे 40 रुपये देने पड़ते थे। इस 40 रुपये बचाने के चक्कर में वह नकदी की तरफ ही जाता था। अब इस रियायत के बाद आम आदमी को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed