फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tavdu did not become sub division after cm annoncement

सीएम की घोषणा के बाद भी तावड़ू नहीं बना उपमंडल

Sat, 23 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 23 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन

तावड़ू को उपमंडल का दर्जा देने के मामले को लेकर शुक्रवार को चौरासी के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने शीघ्र तावडू को उपमंडल का दर्जा देने की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है की वर्ष 2015 में सोहना रैली में मुख्यमंत्री द्वारा  मंच से की गई तावडू के उपमंडल बनाने की घोषणा के बाद भी यह मांग सिरे नहीं चढ़ पाई है। जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा उपायुक्त मेवात को पत्र भेज तावडू को उपमंडल बनाने के संबध में  प्रस्ताव भी मांगा जा चुका है।
विज्ञापन


रासी के लोगों ने सूबे के मुखिया से इस मांग को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की मांग की है। काबिलेगौर है की तावडू क्षेत्र के 84 गांवों की आबादी डेढ़ लाख से अधिक है। खंड के अंतिम गांव की दूरी नूंह उपमंडल से करीब 32 किलोमीटर है, क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए हर रोज नूंह जाना पडता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह घाटी में आए दिन जाम के कारण लोग समय पर अपने स्थान पर नहीं पंहुच पाते हैं। क्षेत्र में दो पुलिस चौकी, एक थाना, 12 पटवार सर्कल हैं। तावडू खंड़ रीको भिवाड़ी राजस्थान व आईएमटी रोजका मेव से भी सटा हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 919 व कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे भी यहां से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed