फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tampering with AAP MLA Alka, the dirty gesture

AAP विधायक अलका लांबा के साथ हुई छेड़छाड़

Fri, 24 Apr 2015 12:13 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
tampering with AAP MLA Alka, the dirty gesture

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा के साथ चांदनी चौक इलाके में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बृहस्पतिवार को वह एक सरकारी समारोह में शिरकत करने के बाद टाउन हॉल की ओर आ रही थीं।

विज्ञापन


लांबा ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। अपनी शिकायत में आप विधायक ने बताया कि आरोपी युवक ने उन्हें अश्लील इशारा किया और जान बूझकर छूने की कोशिश की।

विधायक के साथ मौजूद समर्थकों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

छेड़छाड़ हुई तो अलका ने जड़ा थप्पड़

tampering with AAP MLA Alka, the dirty gesture

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर हुई। विधायक अलका गालिब की हवेली से टाउन हॉल की ओर अपने कुछ समर्थकों के साथ पैदल ही जा रही थीं।

जैसे ही वह टाउन हॉल के पास पहुंचीं। एक युवक ने उन्हें गलत ढंग से इशारा किया और पास आने की कोशिश की। जब आरोपी उन्हें छूने की कोशिश करने लगा तो अलका ने उसे थप्पड़ मार दिया।

उसके बाद समर्थकों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी राकेश (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed