{"_id":"7b99f8cb3537a71e032f38a9d69679fd","slug":"tampering-and-beating-woman-by-entering-in-her-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरसा और धारदार हथियार लेकर महिला के घर में घुसे 15 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरसा और धारदार हथियार लेकर महिला के घर में घुसे 15 लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 14 Feb 2016 04:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कस्बा निवासी एक महिला ने पड़ोसी लोगों पर घर में घुसकर पिटाई और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने आठ लोगों को नामजद समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आरोप है कि 4 फरवरी की रात महिला घर में सो रही थी। रात में घर पर पड़ोसी रिजवान, महफूज, रशीद, आमिर, आदिल, सुहैल, एजाज और फरमान समेत करीब 15 लोग फरसा और धारदार हथियारों के अलावा तमंचे आदि लेकर घुस गए।
विज्ञापन
परिजनों की पिटाई कर हमलावरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला और उसके बेटे को घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ और फायरिंग की।
दनकौर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आला अफसरों से शिकायत की गई जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ अजय कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले आरोपी पक्ष ने पीड़ित महिला के 19 परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।