फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tajinder pal singh bagga after releasing from punjab police custody says they do not let me wear slippers they want message who speak against kejriwal is terrorist

हिरासत से छूटकर बोले बग्गा: पंजाब पुलिस ने मुझे न पटका पहनने दिया न चप्पल, सीएम केजरीवाल को लेकर कह दी ये बात

Sat, 07 May 2022 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 May 2022 10:19 AM IST
सार

शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से छूटे तजिंदरपाल सिंह बग्गा ने आज आम आदमी पार्टी और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
Tajinder pal singh bagga after releasing from punjab police custody says they do not let me wear slippers they want message who speak against kejriwal is terrorist
tajinder pal singh bagga - फोटो : Social Media

विस्तार

तीन राज्यों की पुलिस लगने और सात घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा हुए। अब रिहा होने के बाद उनका बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस उन्हें कैसे उनके घर से ले गई और पटका पहनने तक का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


बग्गा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे न पटका पहनने का मौका दिया, न चप्पल पहनने का मौका दिया और मुझे पुलिस जीप के अंदर फेंक दिया। अवैध तरीके से ये अपहरण पंजाब पुलिस द्वारा किया गया था। लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे नहीं।'
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पुलिस आमने-सामने 
भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक लिया। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस का पीछा किया और नेशनल हाईवे पर खानपुर कोलियां के नजदीक रोक लिया। इस घटना से एक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यह सारा मामला शुक्रवार को दिल्ली में तजिंदरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के संदर्भ में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था। इसी संदर्भ में उनके खिलाफ पंजाब स्थित मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसी मामले में पंजाब पुलिस ने सुबह बग्गा को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया और मोहाली जाने के लिए निकल पड़े। पंजाब पुलिस का दावा था कि बग्गा को पांच बार पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था मगर जब नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला, तो उनकी गिरफ्तारी करनी पड़ी।

पंजाब पुलिस का काफिला जैसे ही दिल्ली से मोहाली के लिए रवाना हुआ तभी सूचना मिलने पर बीच रास्ते में ही कुरुक्षेत्र की सीआईए-टू ने पंजाब पुलिस के काफिले को नेशनल हाईवे पर रोक लिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया और अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंजाब पुलिस से बग्गा की गिरफ्तारी के संदर्भ में जानकारी मांगी। 

बग्गा के समर्थकों ने की खूब नारेबाजी

इस पर मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने हरियाणा पुलिस से उनके काफिले को रोके जाने का कारण पूछा मगर हरियाणा पुलिस ने बग्गा की गिरफ्तारी की वजह से पंजाब पुलिस को आगे बढ़ने नहीं दिया, बल्कि पौने दो घंटे के बाद हरियाणा पुलिस बग्गा को पंजाब पुलिस की गाड़ी में ही थाना सदर थानेसर लेकर पहुंची। इस दौरान बग्गा के समर्थक थाने के बाहर एकत्रित होने लगे और उन्होंने हंगामा करते हुए पंजाब पुलिस व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खूब नारेबाजी शुरू कर दी।

थानेसर थाने से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बग्गा को अपनी कस्टडी में लेने की सूचना दी गई, जिसके डेढ़ घंटे बाद दिल्ली आउटर के डीसीपी समीर शर्मा पुलिस बल के साथ थाने में पहुंच गए। उसके 10 मिनट बाद ही दिल्ली वेस्ट के डीसीपी प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी भी  मौके पर पहुंचे। 



थाने में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच आधे घंटे चली मंत्रणा के बाद तजिंदर सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया। उसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी बग्गा को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए। हरियाणा की ओर से कुरुक्षेत्र सीआई-टू के प्रभारी प्रतीक कुमार को दिल्ली पुलिस टीम के साथ भेजा गया। वहीं बग्गा के समर्थक भी दिल्ली पुलिस के पीछे-पीछे हो लिए। उनका कहना था कि वह तजिंदर सिंह बग्गा को सुरक्षित दिल्ली पहुंचा कर ही लौटेंगे।

पंजाब पुलिस को थाने में रोका
हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के अधिकारी और उनकी टीम को थाने में रोके रखा। इस मामले को लेकर पंजाब के एडीजीपी सरत चौहान भी थानेसर सदर थाने में पहुंचे। वहीं मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि गिरफ्तारी से पहले बग्गा को पांच नोटिस दिए गए थे। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी कानूनी तरीके से की गई है। हरियाणा पुलिस ने उनको रोका उसके लिए हरियाणा पुलिस ने बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed