फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tahir and Liaquat would not have committed violence in Chand Bagh

खुलासाः ताहिर और लियाकत चाहते तो चांद बाग में नहीं होती हिंसा

Mon, 09 Mar 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Tahir and Liaquat would not have committed violence in Chand Bagh
delhi violence - फोटो : जी पॉल

उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा और आईबी कर्मी की हत्या व दंगे फैलाने के आरोप में गिरफ्तार आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन और लियाकत चाहते तो चांद बाग दंगे की आग में झुलसने से बच जाता। 

विज्ञापन


चांद बाग में पथराव लियाकत ने ही शुरू किया था। उसके बेटे रियासत और एक अन्य युवक गुलफाम ने पार्षद के घर की छत से करीब एक घंटे तक दूसरे समुदाय के लोगों पर फायरिंग की थी। गुलफाम और अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंगे शुरू होने पर चांद बाग में दोनों पक्षों की बात हुई थी। 23 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे तक हुई बातचीत में ताहिर हुसैन और लियाकत अली शामिल थे। दोनों का इलाके में प्रभाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर हुसैन निगम पार्षद है तो लियाकत का टेंट का कारोबार है। बातचीत के बाद लियाकत अपने घर की तरफ गया और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद चांद बाग में दोनों पक्षों में पथराव हुआ। अगले दिन दंगाइयों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई थी। एक पक्ष के काफी लोग निगम पार्षद की छत पर चढ़ गए थे। इस दौरान ताहिर या लियाकत ने इन्हें नहीं रोका।

पुलिस की जांच में पता चला है कि चांद बाग में फायरिंग लियाकत अली (63) के बेटे रियासत अली (38) और गुलफाम ने की थी। पहले इन लोगों ने नीचे से फायरिंग की। इसके बाद ये ताहिर हुसैन के घर की छत पर गए और वहां एक घंटे से ज्यादा समय तक फायरिंग की थी। 


पुलिस ने लियाकत, रियायत व ताहिर हुसैन से पूछताछ के बाद 12 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। उधर, पुलिस यह जांच भी कर रही है कि ताहिर हुसैन ने अपने मोबाइल से क्या-क्या डिलीट किया है। पुलिस निगम पार्षद के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed