फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   T20 World Cup IND vs PAK delhi police tag to NYPD and asked We heard the loud noises

INDvsPAK: पाकिस्तान की हार पर DP का मजाकिया पोस्ट, न्यूयॉर्क पुलिस से पूछा- 'हमने दो आवाजें सुनीं'... और आपने

Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के बाद एक मजेदार पोस्ट साझा किया। जिसमें पुलिस ने न्यूयॉर्क पुलिस यानी NYPD को टैग करते हुए पूछा कि हमने दो आवाजें सुनीं।

विज्ञापन
T20 World Cup IND vs PAK delhi police tag to NYPD and asked We heard the loud noises
भारत पाकिस्तान मैच - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाबी बल्लेबाजी में पाकिस्तान हार गया। लेकिन इसके बाद भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने एक खास पोस्ट साझा किया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने मैच खत्म होने के बाद मजाकिया अंदाज में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) को एक पोस्ट टैग किया। अपने पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने लिखा कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने केवल दो आवाजें सुनीं हैं। एक 'इंडिया इंडिया!' और दूसरी शायद टेलीविजन टूटने की। क्या आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं?, जिसके बाद दिल्ली पुलिस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन

 

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। जिसके बाद जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पूरी तरह से पटल गया। 

रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। 


टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed