{"_id":"5dc9c70c8ebc3e5b10029ba9","slug":"syed-faizan-reached-delhi-to-travel-14-states-by-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण का संदेश लेकर साइकिल से 14 राज्यों की यात्रा पर निकले सैय्यद फैजान दिल्ली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण का संदेश लेकर साइकिल से 14 राज्यों की यात्रा पर निकले सैय्यद फैजान दिल्ली पहुंचे
Tue, 12 Nov 2019 02:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
सैय्यद फैजान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ओड़िशा निवासी 63 वर्षीय सैय्यद फैजान अली साइकिल से उत्तर भारत के 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा पर निकले हुए हैं। बीते 20 अक्तूबर को वह ओड़िशा से साइकिल यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचने के बाद फैजान बताते हैं कि करीब 80 दिन के भीतर 7 हजार किलोमीटर की यात्रा करने का लक्ष्य उन्होंने रखा है। वह अगले दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे। इससे पहले भी वह साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
नवंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच उन्होंने महज 60 दिन में 6 हजार किलोमीटर की यात्रा चैन्ने, बैंगलूरू, कन्याकुमारी, कोच्चि इत्यादि से होते हुए मुंबई व गोवा तक पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि देश एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और पर्यावरण प्रेमी बने। पर्यावरण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर भी लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है ताकि देश में हर साल जाने वाली लाखों लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे ओड़िशा के केंद्रपाड़ा जिले रहने वाले हैं। वह चाहते हैं कि देश का हर व्यक्ति पर्यावरण के महत्व को समझे और उसका संरक्षण करने के लिए आगे आए।