अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला ने कोर्ट में दोहराया बयान
ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर गिरफ्तारी का फंदा कसता जा रहा है। पुलिस की मानें तो रविवार को कोर्ट में दिए 164 के बयानों में महिला ने अपने पूर्व के बयानों को दोहराया है।
अब पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा दी गई बातचीत की सीडी और पैन ड्राइव की जांच कर अमानतुल्लाह के खिलाफ सुबूत इकट्ठा कर रही है। पीड़िता के भाई ने भी मामले में जल्द ही कुछ और खुलासे करने की बात कही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता सबूत मिलते ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उसके साथ करीब पांच बार जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया।
'बजाए पति को समझाने के विधायक उल्टा उसे ही परेशान करते थे
एक बार उसके साथ लिफ्ट में भी छेड़छाड़ की गई। अब पुलिस महिला के बयानों और सीडी व पैन ड्राइव के जरिये पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
महिला ने कोर्ट में यह भी बताया कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। बजाए समझाने के विधायक उल्टा उसे ही परेशान करते थे।
बता दें की ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खाने के साले की पत्नी ने विधायक पर जामिया नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि विधायक जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हैं।