फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu poses a risk to the lungs; these people need to exercise greater caution

Delhi NCR News: स्वाइन फ्लू से फेफड़ों को खतरा, इन लोगों को अधिक सावधानी की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू कुछ मरीजों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। संक्रमण बढ़ने पर यह फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है और सांस से जुड़ी गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में फ्लू के लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खासतौर पर बुजुर्गों, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी शामिल हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण बढ़ने पर सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए लगातार तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। फ्लू से बचाव के लिए वैक्सीन एक महत्वपूर्ण उपाय हो सकती है। फ्लू वैक्सीन संक्रमण के साथ गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार फ्लू वैक्सीन सभी लोगों के लिए जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग और गंभीर पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीज डॉक्टर की सलाह से फ्लू वैक्सीन लगवाने पर विचार कर सकते हैं। इन लोगों में फ्लू का संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, फ्लू के मौसम में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकना और हाथों की साफ-सफाई रखना संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। लक्षण गंभीर होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed