{"_id":"c7112cab539a9f33ab34331d8a850434","slug":"swine-flu-infection-in-low-temperature-rises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम तापमान में बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम तापमान में बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का संक्रमण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान कम होने से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने के साथ ही उसके प्रभाव का क्षेत्र भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ल्यादा सावधान रहने की जरूरत है। तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने के बाद ही इसका संक्रमण कम होगा।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का वायरस सामान्यतया एक मीटर की दूरी तक प्रभावी रहता है और 10 मिनट तक इसका संक्रमण हो सकता है।
इसके साथ ही यदि तापमान कम रहने के साथ ही हवा का संचालन बंद रहता तो इसका असर बढ़ जाता है। यादि बंद कमरो और आफिसों में स्वाइन फ्लू का वायरस पांच मीटर तक प्रभावी रहता है।
विज्ञापन
यह 28 मिनट तक संक्रमित करने में प्रभावी रहता है। स्वस्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिबरावट होने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीएमओ डा. जीके मिश्रा के अनुसार तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने की स्थिति में ज्यादा बचाव करना होगा। लोगों को मुंह पर कपड़ा या मास्क बांधने के साथ ही खिड़की-दरवाजों को खुला रखने की जरूरत है।
आफिस या घर में एक साथ कई लोगों के रहने पर हवा का आवागमन होना जरूरी है। बंद कमरे-आफिस में संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।..