फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swiggy food delivery boy killed after a minor driver hit his bike by SUV at Desh Bandhu Gupta road

गई एक गरीब की जान: SUV ने स्विगी डिलीवरी बॉय को कुचला, करोड़ों की धोखाधड़ी में ड्राइवर का पिता हो चुका अरेस्ट

Sun, 11 Sep 2022 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Sep 2022 09:43 PM IST
सार

घटना के समय आरोपी अपने विदेशी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस से खाना खाकर घर लौट रहा था। वहीं स्विगी फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी बॉय राहुल अपने भाई पवन कुमार के साथ एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
swiggy food delivery boy killed after a minor driver hit his bike by SUV at Desh Bandhu Gupta road
इसी कार से मारी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिले के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी एमजी हेक्टर कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे स्विगी डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर कार चला रहे आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

 

मृतक की शिनाख्त गोल मार्केट निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक पवन राहुल का रिश्तेदार है। आरोपी कार चालक नाबालिग नामी स्कूल के 11 कक्षा का छात्र है और उसके पिता रियल एस्टेट कारोबारी हैं। जिन्हें पुलिस करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी में कुछ समय पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है। रात करीब 1.20 बजे पुलिस को देशबंधु गुप्ता रोड पर एक कार के बाइक सवारों को टक्कर मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों राहुल कुमार और पवन कुमार को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राहुल कुमार ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा जोड़ दी।

विज्ञापन

कार को मौके पर छोड़कर भाग गया था नाबालिग
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। साथ ही पुलिस ने कार के नंबर के जरिए मालिक की पहचान कर उसके घर पर पहुंचा। छानबीन के दौरान पता चला कि घटना के समय कार को नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को पकड़ लिया। 

घटना के समय आरोपी अपने विदेशी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस से खाना खाकर घर लौट रहा था। वहीं स्विगी फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी बॉय राहुल अपने भाई पवन कुमार के साथ एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed