फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati maliwal wrote letter to pm asking rapist to hang otherwise she will do hunger strike

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप के विरोध में कल से DCW अध्यक्ष स्वाती करेंगी अनशन, PM को लिखा खत

Fri, 13 Apr 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal wrote letter to pm asking rapist to hang otherwise she will do hunger strike
swati maliwal

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्नाव में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा को पत्र लिखने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से उन्होंने उत्तर प्रदेश के आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की व पीड़ित लड़की की और उसके परिवार की सुरक्षा तय करने, कठुआ की आठ साल की मृत रेप पीड़िता के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा हैै कि प्रधानमंत्री देश की महिलाओं के हित में निर्णायक कदम उठाएं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध चरम सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग बीते ढाई साल से ऐसा सिस्टम बनाने की मांग कर रहा है जिसमें जो भी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करे, उसे 6 महीने में फांसी की सजा दी जाए।

आयोग ने इस मांग केलिए 5.5 लाख पत्र पहले प्रधानमंत्री को भिजवाए थे। देश की बहादुर बेटी निर्भया के नाम पर जो निर्भया फंड बना था आज वो भी उपयोग नही हो पा रहा है।

निर्भया के कातिल भी अभी तक जिंदा हैं।  इस फण्ड से ऐसा सिस्टम बनना चाहिए कि बलात्कारियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

राजघाट से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु होगी

swati maliwal wrote letter to pm asking rapist to hang otherwise she will do hunger strike
swati maliwal

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शुक्रवार से राजघाट से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनशन से प्रेरणा लेकर उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया है कि कल से मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब तक आप देश की बेटी बचाने के सही उपाय देश के सामने नहीं रखेंगे वह पूर्ण अनशन पर रहेंगी। उन्होंने पत्र में सवाल उठाया है कि जब तक व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, जब तक बलात्कारियों केखिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होगी, तब तक कैसे बदलाव होगा?

कठुआ, उन्नाव और निर्भया कांड होंगे और हम सब मूर्क दर्शक बनके देखेंगे। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री उचित कदम उठाऐंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed