फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati maliwal hunger strike is continued, wants supports from MP

स्वाति मालीवाल ने मांगा सांसदों से समर्थन, प्रधानमंत्री के विदेश से वापस आने का इंतजार

Thu, 19 Apr 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal hunger strike is continued, wants supports from MP
- फोटो : अमर उजाला

छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को समर्थन देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने अपनी मांगों के लिए अब सांसदों से समर्थन देने की गुहार लगाई है। मालीवाल ने सांसदों को पत्र लिखकर उनसे इस मुद्दे पर समर्थन मांगा है। साथ ही इन मुद्दों को प्रधानमंत्री और संसद के समक्ष उठाने का आग्रह किया है।  

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन छठे दिन बुधवार को भी जारी रहा। छठे दिन उन्हें समर्थन देने के लिए दिल्ली से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुशील गुप्ता, पूर्व जद(यू) अध्यक्ष और पूर्व सांसद शरद यादव और झारखंड से राज्यसभा सांसद संजीव समता स्थल पहुंचे। सभी ने स्वाति की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने यदि इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों को सड़कों पर आ जाना चाहिए। शरद यादव ने कहा कि बच्चों से बलात्कार के मामलों  में छह माह में मुकदमा पूरा होना चाहिए और अपराधी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं अस्मिता थिएटर और अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी एक दिन का उपवास रखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष के अनुसार, गायक और संगीतकार विशाल ददलानी, एमटीवी रोडीज फेम रघु राम, अभिनेता अयूब खान, गायक रश्मीत, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनेत्री श्रुति सेठ और अभिनेता जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से उन्हें समर्थन दिया है। मालीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से बात करने के लिए उनके भारत लौटने का इंतजार करेंगी। 

रेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन 

swati maliwal hunger strike is continued, wants supports from MP

देश में बढ़ती रेप की घटनाओं और दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस पर एकत्र होकर संसद मार्ग तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून बनाने की मांग की।

प्रदर्शन के चलते मंडी हाउस इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह प्रदर्शन राजनीतिक दल वेलफेयर पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था।  वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. क्यू. आर. इलियास ने बताया कि दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराध के चलते एक अप्रैल से इंडिया फॉर आल इंडियंस नाम से मुहिम के साथ घटनाओं का विरोध कर रहे हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली में आखिरी विरोध मार्च निकाला गया। उनका दावा है कि प्रदर्शन को बहुजन समाज पार्टी, पीस पार्टी, सीपीआई (एमएल), इंडियन नेशन लीग और जनता दल सेक्यूलर जैसी पार्टियों ने समर्थन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed