फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal Call received by police accused of assault, police engaged in investigation

Swati Maliwal: सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? दिल्ली पुलिस को आया कॉल; जांच जारी

Mon, 13 May 2024 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 12:42 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें कॉलर ने खुद को स्वाति मालीवाल बताते हुए सीएम हाउस में बदसलूकी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Swati Maliwal Call received by police accused of assault, police engaged in investigation
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव ने उनको पीटा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई।जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।




स्वाति मालीवाल मामले पर नॉर्थ डीसीपी का बयान
स्वाति मालीवाल मामले पर डीसीपी (उत्तर) मनोज मीना ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर हमला हुआ है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने कॉल का जवाब दिया। एसएचओ और स्थानीय पुलिस कुछ देर बाद सांसद स्वाति मालीवाल थाना सिविल लाइन आईं और बिना कोई शिकायत दिए ही थाने से चली गईं। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। 

इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। 
 
 

शाजिया इल्मी ने कहा कि इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी संभव है। याद है कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था। विभव एक निहायत बदतमीज शख्स है। कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed