फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati Maliwal assault linked to Kejriwal desire to send senior lawyer to Rajya Sabha claims Delhi BJP

'बिभव की गिरफ्तारी से डरे हुए हैं केजरीवाल': सचदेवा बोले- राजदार है PA, एक वकील को राज्यसभा भेजना चाहते हैं CM

Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
सार

सचदेवा ने कहा की जिस महंगे वकील पर वह करोड़ों खर्च दिल्ली सरकार के खजाने से कर रहे हैं, उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए मालीवाल को पीटा गया।

विज्ञापन
swati Maliwal assault linked to Kejriwal desire to send senior lawyer to Rajya Sabha claims Delhi BJP
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी का बहुत दुख है, गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर भी उतर रहे हैं लेकिन अपनी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्र दुर्व्यवहार पर एक शब्द बोलने को राजी नहीं हैं। सच्चाई यह है कि उनके आवास में उनके ही सहायक बिभव ने एक ऐसी महिला सांसद को पीटा जिसे कुछ दिन पहले तक केजरीवाल झांसी की रानी बुलाते रहे।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल और उनके प्रवक्ता बार-बार मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार में भाजपा का हाथ बता रहे हैं। वह बताएं कि मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद हैं, जहां घटना हुई वह मुख्यमंत्री केजरीवाल का अपना घर था, जिसने पीटा वह बिभव कुमार मुख्यमंत्री का सहयोगी है, इस पूरे मामले की पुष्टि जिस सांसद संजय सिंह ने की वह भी आम आदमी पार्टी के सांसद हैं, तो इस पूरे मामले में भाजपा कहां है? उनके साथ दिक्कत है कि हर वह व्यक्ति जो उनके सामने थोड़ा भी सच बोलता है उसे वह भाजपा का एजेंट करार देते हैं। अब तो उनके भी कार्यकर्ता बोलने लगे हैं कि अगर हम गलती से भी जय श्री राम का नारा लगा दें तो उनसे केजरीवाल कहते हैं कि अब तू भी जाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा की जिस महंगे वकील पर वह करोड़ों खर्च दिल्ली सरकार के खजाने से कर रहे हैं, उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए मालीवाल को पीटा गया। विभव की गिरफ्तारी से डरे हुए हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने विक्रम मित्तल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आम आदमी पार्टी नहीं करती है। अपने एक सहयोगी के लिए प्रदर्शन और दूसरे सहयोगी की खिलाफत करना उनकी दोहरी नीति का परिचायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed