फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swaraj india declared its first list for local election in delhi

स्वराज इंडिया ने जारी की पहली लिस्ट: वकील, डाक्टर, से लेकर चौथी कक्षा तक पढ़े को दिया टिकट

Thu, 23 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
swaraj india declared its first list for local election in delhi

दिल्ली नगर चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले ही नवगठित स्वराज इंडिया ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह कि पहली लिस्ट के 16 नाम जन लोकपाल आंदोलन से जुड़े रहे हैं। पार्टी का तो यहां तक दावा है कि इन लोगों ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन में भी काम किया है। पार्टी आने वाले दिनों में दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी।

विज्ञापन


मीडिया के सामने लिस्ट जारी करते हुये स्वराज इंडिया के अजित झा ने बताया कि पार्टी सभी 272 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल 25 नाम घोषित किये जा रहे हैं। 11 महिलाओं को मौका दिया गया है। दो अनारक्षित सीटों पर भी महिला उम्मीदवार हैं। जबकि 5 एससी व 7 युवाओं को जगह मिली है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की औसत उम्र्र 38 साल है। उन्होंने बताया कि इसमें 16 ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दौर से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं। बाद में इन लोगों ने जनलोकपाल आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ अनुपम ने बताया कि त्रिस्तरीय जांच के बाद उम्मीदवार के नाम तय हुये हैं। इसके तहत स्क्रीनिंग कमेटी, सेलेक्शन कमेटी के अलावा स्वतंत्र इंटेग्रिटी कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की गई। पहली लिस्ट में वकील, डाक्टर, प्रोफेशनल से लेकर चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने वाले भी शमिल हैं।

ये है उम्मीदवारों की लिस्ट

swaraj india declared its first list for local election in delhi

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवार
1. वार्ड नंबर 8 झरौडा से पूनम राय, 
2.वार्ड 14 जीटीबी नगर से अनिल रूद्र, 
3.वार्ड 17 आदर्श नगर से सपना खंडेलवाल, 
4.वार्ड 43 प्रेम नगर से डॉ.आलोक मोहन, 
5.वार्ड 47 सुल्तानपुरी से अनुराग पिहाल, 
6. वार्ड 51 निहाल विहार से सपना श्रीवास्तव, 
7.वार्ड 78 कमला नगर से सुजाता गुप्ता, 
8.वार्ड 80 सदर बाजार से राजुमा, 
9.वार्ड 93 पहाडग़ंज से सर्वेश वर्मा, 
10.वार्ड 76 संगम पार्क से लखेंद्र महतो

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवार
1.वार्ड 37 मटियाला से डिंपल सोलंकी
2.वार्ड 41 गोपाल नगर से विमला बिष्ट, 
3.वार्ड 48 बिजवासन से सत्येंद्र राणा
4.वार्ड 54 पालम से उपासना
5.वार्ड 60 कोटला मुबारकपुर से दिलीप कोली
6.वार्ड 73 आया नगर से सुंदर भाटी
7.वार्ड 78 संगम विहार से शालू शर्मा
8.वार्ड 82 तुगलकाबाद एक्सटेंशन से रूखसार, 
9.वार्ड 85 संगम विहार डी से पंकज चौधरी, 
10.वार्ड 84 संगम विहार ई से वर्तमान निर्दलीय पार्षद कल्पना झा
11.वार्ड 91 गोविंदपुरी से इकबाल सिद्दकी
12.वार्ड 92 हरकेश नगर से प्रिंस

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवार
1.वार्ड 12 पटपटगंज से मानव
2.वार्ड 62 सदातपुर से गीता रानी
3.वार्ड 29 विवेक विहार व्से सुनील कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed