{"_id":"6986efced472f7a4d40a7ffa","slug":"suspicious-death-of-woman-in-gautam-vihar-in-new-delhi-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: गौतम विहार में महिला की संदिग्ध मौत, मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: गौतम विहार में महिला की संदिग्ध मौत, मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Feb 2026 01:25 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:25 PM IST
सार
नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली में न्यू उस्मानपुर थाने में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गौतम विहार स्थित मौके पर पहुंची। वहां महिला अपने कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। न्यू उस्मानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन