{"_id":"58284e414f1c1b4304b37469","slug":"suspended-bjp-leader-and-mp-kirti-azad-s-wife-poonam-azad-joins-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं पूनम आजाद, अरुण जेटली पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं पूनम आजाद, अरुण जेटली पर साधा निशाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Nov 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
पूनम आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आप में शामिल होने से पहले पूनम ने मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
इसके बाद पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिलीप पांडेय की मौजूदगी में आप का हिस्सा बनीं। आप में शामिल होने के बाद पूनम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला।
विज्ञापन
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि करीब 25 साल तक भाजपा में काम करने वाली पूनम आजाद आप से जुड़ रही हैं। दिल्ली और बिहार में इन्होंने लंबे वक्त तक आम जनता के लिए जमीनी संघर्ष किया है।
विज्ञापन
आजाद के अनुभव का पार्टी को फायदा मिलेगा। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि पूरी पार्टी पूनम आजाद का स्वागत करती है। दिल्ली में पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों को संगठित करने का काम इन्होंने किया है।
दूसरी तरफ पूनम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पति ने डीडीसीए के भ्रष्टाचार को लेकर लड़ाई लड़ी, लेकिन जेटली ने हर मौके पर भ्रष्टाचार का बचाव करते हुए इस पर पर्दा डालकर हमें धोखा दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दुख होता है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को न केवल अपने साथ कैबिनेट में रखते हैं, बल्कि उनका बचाव भी करते हैं जो क्रिकेट से लेकर तमाम दूसरी जगहों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं।
वहीं, कीर्ति आजाद को पार्टी से ही निष्कासित करा दिया। पूनम ने कहा कि केंद्र सरकार अपने दोहरे चरित्र के साथ नोटबंदी करके आम जनता को परेशान कर रही है, जबकि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।