फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspects entered warehouse in Najafgarh Delhi and killed an employee

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: गोदाम में घुसे संदिग्ध युवक के साथियों ने की सुपरवाइजर की हत्या, दो की हालत गंभीर

Tue, 31 Oct 2023 10:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Oct 2023 10:08 AM IST
सार

हमलावरों ने गोदाम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों को चाकू गोद दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुपरवाइजर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Suspects entered warehouse in Najafgarh Delhi and killed an employee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के नजफगढ़ के नंगली सकरावती स्थित गोदाम में घुसे एक संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसके परिचितों ने गोदाम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गोदाम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों को चाकू गोद दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुपरवाइजर को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। नजफगढ़ थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मृत सुपरवाइजर की पहचान धर्मेंद्र (34) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भागलपुर बिहार निवासी सुख सागर (20) और छोटू (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रविवार रात 8.30 बजे पुलिस को नंगली सकरावती स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में झगड़ा होने और तीन कर्मचारियों को चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि घायल कर्मचारियों को उनके सहयोगी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने गोदाम के सुपरवाइजर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार के साथ बापरौला गांव में रहते थे। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। छानबीन में पता चला कि रविवार रात गोदाम में एक शख्स संदिग्ध हालत में घुस गया। जिसे गोदाम के अंदर देखकर सुख सागर और छोटू ने पकड़ लिया। उन लोगों ने संदिग्ध के बारे में सुपरवाइजर को बताया। गोदाम के कर्मचारी संदिग्ध युवक से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी के कई साथी गोदाम में घुस गए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर अपने साथी को लेकर वहां से फरार हो गए। घायलों के साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस और गोदाम मालिक को दी। घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने गोदाम और उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed