{"_id":"5cb1239ebdec2214195acf71","slug":"suspected-thief-beaten-to-death-in-farmhouse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चोरी की नीयत से फार्म हाउस में घुसे युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चोरी की नीयत से फार्म हाउस में घुसे युवक को पीटकर मार डाला
Sat, 13 Apr 2019 05:17 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
इसी फार्म हाउस में हुई घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला स्थित एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार देर रात चोरी की नीयत से घुसे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर फार्म हाउस के तीन कर्मचारियों को पकड़ा है, जिसमें से एक नाबालिग है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि घोघा मोड़ स्थित एक फार्म हाउस में चोर को पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस ने पाया कि एक युवक रस्सी से बंधा अचेत पड़ा था।
फार्म हाउस के सुपरवाइजर रेवाड़ी निवासी विनोद ने बताया कि फार्म हाउस में गाजीपुर निवासी राहुल और घोघा निवासी 17 वर्षीय किशोर रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात इन लोगों ने एक युवक को फार्म हाउस के अंदर घुसते देख पकड़ लिया और बांधकर पीटा। आरोपियों ने कबूल किया कि पिटाई से युवक अचेत हो गया। इसके बाद उन्होंने सुपरवाइजर को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुबूत छुपाने की कोशिश की गई
जांच में पुलिस को फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, लेकिन उनका डीवीआर से कनेक्शन हटा दिया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीवीआर की जांच के दौरान पुलिस को पूरी घटना की फुटेज मिली। इसमें युवक के फार्म हाउस में घुसने से लेकर पिटाई तक की फुटेज है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। हालांकि उसके ड्रग का लती होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पहले भी फार्म हाउस में हुई थी चोरी
कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि इससे पूर्व भी फार्म हाउस में चोरी हो चुकी है। यहां छह कर्मचारी काम करते हैं। चोरी का पता चलने पर फार्म हाउस मालिक ने कर्मचारियों को डांटा था और नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। इसके बाद से कर्मचारी सतर्कथे और रात में पेड़ की आड़ में छिपकर पहरा देते थे।