फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sushma swaraj helps parents of ill patient parents to get visa of france to meet their son

सुषमा स्वराज ने की बीमार शख्स के अभिभावकों की मदद, दिलवाया फ्रांस का वीजा

Sat, 29 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj helps parents of ill patient parents to get visa of france to meet their son
सुषमा स्वराज

फ्रांस में उपचाराधीन सिख नौजवान अमरिंदर सिंह के परिजनों को अपने बेट के पास जाने के लिए वीजा मिल गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष उठाया था।

विज्ञापन


दरअसल उन्हें अपने बेटे के पास फ्रांस जाने का वीजा नहीं मिल रहा था। वह वहां कई दिनों से बीमार होने के कारण अस्पतालमें भर्ती है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पिछले दिनों अमरिंदर सिंह के परिवार की मदद मांगने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद उन्होंने अमरिंदर सिंह के परिवार के साथ निजी संपर्क बनाया और उनको वीजा हासिल कराने के लिए हर तरह की मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

अमरिंदर सिंह वर्क वीजा पर फ्रांस में रह रहा है

sushma swaraj helps parents of ill patient parents to get visa of france to meet their son

इस बीच उन्होंने यह मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष रखा। उनको बताया कि पंजाब के मोहाली जिले की खरड़ तहसील के गांव सिंबल माजरा का निवासी अमरिंदर सिंह वर्क वीजा पर फ्रांस में रह रहा है और वह गंभीर बीमार होने के कारण अस्पताल में दाखिल है।

अभिभावकों के बयान अनुसार उनके पुत्र के खून में इंफेक्शन हो गया था और उसके हाथ व पैर मेडिकल आधार पर काटने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि अमरिंदर सिंह के पिता अवतार सिंह व माता अमरजीत कौर ने अपने बेटे के पास जाने के लिए उनको फ्रांस का वीजा दिलाने की अपील की है।

यह अभिभावक अपने आपको बेसहारा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी आथक हालत ऐसी नहीं है कि वह अपने आप फ्रांस जा सके। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने तुरंत फ्रांस के दूतावास के साथ संपर्क किया, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अभिभावकों को एक विशेष केस के रूप में वीजा हासिल करने के लिए आवेदन देने की मंजूरी दे दी और उनको शुक्रवार को वीजा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed