फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sushil kumar announced as Delhi brand ambassador.

सुशील कुमार बने दिल्ली के ब्रांड अम्बेसडर

Sat, 23 Aug 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Aug 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sushil kumar announced as Delhi brand ambassador.

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को दिल्ली का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही खेल बजट की राशि को दुगुना करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


बजट को 22 लाख से बढ़ाकर 44 लाख करने की घोषणा की। ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों 2014 में पदक विजेताओं के सम्मान समारोह के अवसर पर उपराज्यपाल ने यह घोषणाएं की। शिक्षा निदेशालय की और से इस सम्मान समारोह दिल्ली सचिवालय के सभागार में किया गया था।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह गर्व का विषय है कि दिल्ली के आठ खिलाड़ियों ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2014 में पदक जीतकर देश केसाथ-साथ दिल्ली का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार, अमित दाहिया, योगेश्वर दत्त के अथक प्रयासों के कारण ही प्राप्त हुए गोल्ड मेडल देश के लिए सुनहरी पल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग कुमार, राजीव कुमार, श्रेयसी सिंह ने रजत पदक और मानवजीत सिंह संधू और पवन कुमार ने कांस्य पदक जीतकर राजधानी के उभरते होनहार खिलाड़ियों में हमारे विश्वास को सुदृढ़ किया है। इन आठों खिलाड़ियों में छह पहलवान व दो निशानेबाज हैं।

गोल्ड मेडल जीतने वालों को 14 लाख, सिल्वर मेडल जीतने वालों को 10 लाख व कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ियों को 6 लाख का चेक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जीत का यह सिलसिला कायम रहेगा और दिल्ली के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर तिरंगे को फहराएगें।

इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव श्री एस के श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में उभरते युवा खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। जिससे वह अपनी सफलता केसुनहरे सफर को आगे जारी रखकर ओलांपिक और एशियाई खेलों में भी पदक जीत सकें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव शिक्षा श्री अनिंदो मजूमदार निदेशक शिक्षा श्रीमती पद्मिनी सिंगला और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा पर सुशील का बयान
मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं क्योंकि मुझे अच्छे माता-पिता व गुरु मिले हैं। सरकार का साथ मिला। मैं छत्रसाल स्टेडियम का प्रोडकट हूं। इतना विश्वास जरुर दिलाता हूं कि हमारे सभी साथियों ने ओलंपिक केलिए कमर कस ली है और अच्छा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed