{"_id":"a571d96d2406f63e7f2821d2000754f9","slug":"survey-complete-for-making-nh-58-six-lanes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 को छह लाइन बनाने का सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 को छह लाइन बनाने का सर्वे पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 को चार से छह लाइन करने की कवायद चल रही है। इसका सर्वे पूर्ण हो चुका है। एनएचएआई के प्लान के अनुसार मोदीनगर में फ्लाईओवर भी बनेगा, ताकि नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
बता दें कि एनएच-58 को चार से छह लाइन करने का प्रस्ताव एनएचएआई ने तैयार किया था। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी से कराया था। यह काम गत दिनों पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली की इंटीग्रेटिड मल्टीनेशनल ट्रांजिट सिस्टम द्वारा यह सर्व संपन्न कराया गया है। सर्वे में लगे स्टाफ ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या को चेक किया तथा लोगों से पूछा कि क्या वे लोग टोल टैक्स देना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मई माह भी मुंबई की एक कंपनी टीआरआईएलसी ने भी हार्ठवे पर सर्वे किया था। दोनों कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट एनएचएआई को सौंप दी है। वहीं, सीकरी कलां से कादराबाद तक ओवरब्रिज बनने से नगर में जाम की समस्या हो जाएगी।