फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surrogacy in the name of job, job placement agency, delhi

दिल्लीः यहां नौकरी के नाम पर बेची जा रही है किराये की कोख

Fri, 24 Mar 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
surrogacy in the name of job, job placement agency, delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों से गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर किराये की कोख बेचने वाली दिल्ली में एक प्लेसमेंट एजेंसी का खुलासा हुआ है। दो पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन


दिल्ली में प्लेसमेट एजेंसी के नाम पर गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में लाकर जबरदस्ती सेरोगेसी (किराये पर कोख बेचना) का काम करन वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन


दो पीड़ित महिलाओं ने इस गिरोह की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की थी। उसके बाद आयोग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस  ने एक महिला आरती व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, बुधवार दुपहर को दो महिलाएं आयोग की महिला पंचायत  काउंसलर के साथ मुख्यालय पहुंची थीं। उनमें से एक महिला 30, झारखंड और दूसरी महिला (40) पश्चिमी बंगाल की है। झारखंड निवासी महिला ने बताया कि गांव में एजेंट नौकरी दिलवाने के बहाने उसे दिल्ली लाया था। 

पति ने जबरदस्ती कोख किराये  पर देने का प्रेशर डाला

surrogacy in the name of job, job placement agency, delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पहले उसे शकूरपूर स्थित प्लेसमेंट एजेंसी में रखा गया, जहां मोबाइल समेत आधार कार्ड भी छीन लिया गया। उसके बाद कहीं और छोड़ दिया गया।  इसी एजेंसी की महिला व  उसके पति ने जबरदस्ती कोख किराये  पर देने का प्रेशर डाला, लेकिन जब मैंने मना किया तो मारपीट की गयी।

महिला के साथ दो दिन तक रेप किया। इसके बाद आरती ने अपनी प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में इस महिला को कैद कर दिया। एक अन्य प्लेसमेंट वाले ने रेप किया। वहीं, पश्चिमी बंगाल निवासी महिला का कहना था कि प्लेसमेंट एजेंसी ने नौकरी के बहाने दिल्ली लाया था।

पहले एक कोठी में काम करवाया पर जब तबीयत खराब हो गयी तो उसे एक प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में बंद कर दिया गया। वहां इन दोनों महिलायों के अलावा छह अन्य लड़कियां व महिलाएं भी बंद थी। यहां एक लड़की गर्भवती है और एक अन्य के पास  बच्ची भी है।

इन सभी प्लेसमेंट एजेंसी मालिकों का काम नौकरी के नाम पर गरीब लड़कियों को दिल्ली में लाकर बच्चे पैदा करवाना है। एक दिन गलती से ऑफिस का गेट खुला रहने से दोनों महिलाएं भागकर आयोग  काउंसलर के पास  पहुंच गयी।  पुलिस ने निहाल विहार थाने  में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed