{"_id":"5347d70b0ddc60dbcd0f3a9091590191","slug":"surprise-inspection-notice-three-ultrasound-centers-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी एनपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को छह मजिस्ट्रेट की टीमों ने जिले के नर्सिंग होग और अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर तीन सेंटरों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अपर जिलाधिकारी (भू.अ.) शिशिर सिंह और एसीएमओ संजीव मांगलिक ने नोएडा के सेक्टर-27 स्थित हार्ट क्लीनिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) चंद्रशेखर व एसीएमओ राजीव कुमार ने सेक्टर-27 में ही ट्रांसमेड डाइग्नोस्टिक सेंटर पर आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम दादरी राजेश कुमार यादव ने एसीएमओ सुभाष गुप्ता के साथ सेक्टर-19 नोएडा के मैक्स अस्पताल पहुंचे। तीनों जगह संचालन सही मिला।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त महेंद्र प्रसाद और एसीएमओ नैपाल सिंह ने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल, उप जिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह ने डिप्टी सीएमओ सुनील धोरे के साथ बीटा-1 में दयाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। दोनों सेंटर मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी जेवर पुष्पराज सिंह ने डिप्टी सीएमओ अमित विक्रम के साथ जेवर के तीन सेंटरों पर जांच की। इसमें किरन अस्पताल, स्वास्तिक नर्सिंग होम और जगत नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मानकों में कमियां पाई गई हैं, जिन्हें नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया है। भ्रूण जांच कराने पर सजा का प्रावधान होने संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाने और मानकों के अनुरूप मशीन न होने पर कार्रवाई हुई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पुरुष महिला लिंगानुपात में भारी अंतर है और इसे कम करने के लिए जिला प्रशासन की और से निरंतर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कहीं भी कोई इस तरह की गतिविधि संचालित कर रहा है तो है कि वे गोपनीय रूप से उनको सूचना दे सकते हैं।